Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कपिल पवार रिपोर्टर

गायत्री स्पोर्ट्स क्लब दुर्गा उत्सव समिति का अनूठा प्रयास !चलो बुलावा आया है माता ने गोविंद कॉलोनी बुलाया है। कुछ इसी प्रकार की आस्था और भक्ति की त्रिवेणी बहती है गोविंद कॉलोनी स्थित गायत्री स्पोर्ट्स क्लब दुर्गा उत्सव समिति द्वारा स्थापित मां के दरबार में। जहां अनवरत 35 वर्षों से धार्मिकता के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के नए प्रयोग कर झांकियों के माध्यम से जनमानस को अपनी ओर आकर्षित करने का काम समिति के रिंकू सिसोदिया एवं लल्लन संपूर्ण के अथक प्रयासों से रंगारंग झांकियां बनाकर धार्मिक माहौल को आकर्षण का केंद्र बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते है
झांकियों के माध्यम से जन जागरण का संदेश
इन 35 वर्षों के इतिहास में यहां पर कई ऐसी झांकियां बनाई गई जो लोगों के लिए यादगार साबित हुई है जिसमें साईं बाबा का दरबार, भूल भुलैया, श्रवण तीर्थ यात्रा, शिव विवाह, कुंभकरण, गंगासागर सहित अनेक झांकियां बनाकर लोगों के दिलों को जोड़ने का काम अनवरत जारी है।
दूरदराज से आते हैं लोग
मां दुर्गा के नवरात्रि के समय यहां की झांकियां देखने के लिए नगर के धार्मिक बंधु तो आते ही है कि साथ ही ग्रामीण अंचल से भी लोग यहां आकर मां के चरणों में मत्था टेक कर झांकी का लुफ्त उठाते नगर में इस क्लब द्वारा बनाई गई झांकी को देखने की लालसा बनी रहती है चाहे वह बूढ़ा हो या बच्चे हो सभी की आस बनी रहती है और इस आस को समिति सफल अंजाम तक पहुंचाने का प्रयास करती है।
यहां की झांकियों की चर्चा दूर-दराज तक आज भी बनी हुई है।