Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


*मॉकड्रिल के माध्यम से शालाओं में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस छात्र छात्राओं ने दिखए आपदा से निपटने के गुर।

ग्वालियर/डबरा:- शाला स्वच्छता एवं शाला सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 13/10/2022 को राज्य शिक्षा केंद्र ,यूनीलीवर एवं यूनिसेफ की सहयोगी संस्था रॉस इंडिया द्वारा ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 4 जिले ग्वालियर, भिंड ,मुरैना एवं श्योपुर जिले की लगभग 4,000 शालाओं ने एक साथ एक समय पर अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (International Day for Disaster Risk Reduction IDDRR 2022 मनाया गया ।

वही पर चारों जिले की शालाओ के लगभग 50,000 शिक्षकों एवं 4,00,000 विद्यार्थोयों ने आपातकालीन या आपदा की स्थिति में आपातकालीन निकासी मॉकड्रिल (Emergency Evacuation Mockdrill) के माध्यम से बचना सीखा। विद्यार्थियों ने पूर्व चेतावनी की सुचना सुनते ही कक्षाओं से अपने आप को बचाते द्वारा विद्यार्थियों की गिनती की गयी , इस दौरान कुछ विधार्थी कक्षा में फसे रहे जिन्हे बाद में खोज एवं बचाव दल द्वारा निकला गया और उनका प्राथमिक उपचार किया गया। मॉकड्रिल संपन्न होने के बाद, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा शाला सुरक्षा पर शपथ भी ली गयी है।