
कृषि मंत्री श्री पटेल ने पीडब्ल्यूडी और सड़क विकास निगम के अधिकारियों को दिए निर्देश-

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने बुधवार शाम को सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग तथा मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर निर्देश दिए कि वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की रिपेयरिंग का कार्य कल से ही प्रारंभ कर दिया जाए ताकि वाहन चालकों को होने वाली परेशानी कम हो सके और यात्रियों को राहत मिले।

उन्होंने सड़क विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरदा से खंडवा और हरदा से नर्मदा पुरम जाने वाले मार्ग की रिपेयरिंग यथाशीघ्र पूर्ण की जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि जो सड़के स्वीकृत हो चुकी है लेकिन निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है उनका निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपेयरिंग के लिए यदि शासन स्तर से स्वीकृति की आवश्यकता हो तो तत्काल प्रस्ताव शासन को भेजें।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन