Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्राकृतिक खेती में हरदा जिला नम्बर वन बने, सभी किसान ऐसा प्रयास करें-कृषि मंत्री श्री पटेल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण व गौ संरक्षण की अपील की

कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने सभी किसानों से अपील की है कि वे प्राकृतिक खेती करें तथा रासायनिक खेती धीरे-धीरे कम करें। उन्होने सभी नागरिकों से बिजली व पानी बचाने तथा गौ माता के संरक्षण के लिये प्रयास करने और अपने घरों व खेत की मेढ़ों पर पौधरोपण करने की अपील भी की। श्री पटेल बुधवार को कलेक्ट्रेट के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में उपस्थित किसानों व गणमान्य नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के किसानों व गणमान्य नागरिकों को संबोधित किया और सभी से प्राकृतिक खेती करते हुए रासायनिक खेती को धीरे-धीरे कम करने, बिजली व पानी बचाने तथा गौ संरक्षण व पौधरोपण करने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा सही अर्थों में पर्यावरण और प्रकृति की पूजा है, इसका आरंभ भगवान श्री कृष्ण ने किया था। गोवर्धन पूजा का अर्थ पर्यावरण की रक्षा करना है, जो आज बहुत प्रासंगिक हो गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर मुकाती सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण भी मौजूद थे।


कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि वे इस वर्ष से 10 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती करेंगे तथा अगले वर्षों में अपनी शतप्रतिशत खेती प्राकृतिक पद्धति से ही करेंगे। उन्होने इस अवसर पर अपील की है कि फसल कटने के बाद पराली न जलाएं। उन्होने कहा कि किसान अपनी फसल की ग्रेडिंग कराएं तथा प्रोसेसिंग भी कराएं तो उनकी आय बढ़ेगी। उन्होने कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग से कहा कि जिले में प्राकृतिक खेती करने वाले कुछ किसानों को स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाए ताकि अन्य किसान भी प्राकृतिक खेती के लिये प्रेरित हो। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रति हेक्टेयर गेहूँ, चना व मूंग उत्पादन में हरदा जिला नम्बर 1 है। अब प्राकृतिक खेती के मामले में भी हरदा जिला नम्बर वन हो, इसके लिये सभी किसानों को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होने कहा कि प्राकृतिक खेती से पैदा हुई फसल की लागत कम होती है और मूल्य बेहतर मिलता है, जिससे किसानों को अधिक लाभ होता है।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍