Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की प्रगति की जानकारी ली

संभाग आयुक्त नर्मदा पुरम संभाग श्री माल सिंह ने गुरुवार को हरदा जिले के दूरस्थ आदिवासी बहुल ग्रामों का दौरा कर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत सभी ग्रामीणों को उनकी पात्रता के अनुसार शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए । यह कार्यवाही उन्होंने इस माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए । उन्होंने वहां संचालित शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण भी किया । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली । कमिश्नर श्री माल सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया ।


इस दौरान कमिश्नर श्री माल सिंह ने ग्राम गावासेन, नींबूढाना, लोधीढाना, केली, बोरपानी , टेमरूबहार व बोरी का दौरा किया। उन्होंने ग्राम गांवासेन में ग्राम पंचायत और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली । उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा कर गांव की आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों को मिलने वाले टेक होम राशन के संबंध में भी पूछताछ की तथा बच्चों के टीकाकरण के संबंध में कार्यकर्ता से जानकारी ली। कमिश्नर श्री मालसिंह भ्रमण के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल जल योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों से पूछताछ की।
कमिश्नर श्री मालसिंह ने ग्राम ढेकना में उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आयुष्मान कार्ड तैयार करने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आगामी 31 अक्टूबर तक सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तैयार करने के निर्देश दिए । उन्होंने बोरपानी का आरोग्यम केंद्र देखा तथा आदिवासी बालक आश्रम बोरी का निरीक्षण किया तथा छात्रावास के बच्चों को मिलने वाले भोजन व नाश्ते की गुणवत्ता की जानकारी ली।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍