Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

खंडवा गुरूवार को जनमंच सदस्यों ने स्टेशन प्रबंधक पवन सिंह से मुलाकात कर विभिन्न ट्रेनों के खंडवा स्टॉपेज की मांग रखी तथा रेलवे मंत्री के नाम से एक ज्ञापन सौंपा गया। यह जानकारी देते मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कई साप्ताहिक ट्रेने ऐसी है कि जो खंडवा से होकर गुजरती है परंतु इनका खंडवा स्टॉपेज नहीं होने से खंडवा जिला ही नहीं बल्कि अन्य जिलों के यात्रियों को भी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। गुरूवार को सद्भावना मंच सदस्यों ने मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, चंद्र कुमार सांड, सुनील जैन, डा जगदीशचंद चोरे, देवेंद्र जैन, ललित चौरे, निर्मल मंगवानी, मुरली कोडवानी, अतुल सिंह रावत, आनंदपाल तोमर आदि की मौजूदगी में एक ज्ञापन ट्रेन नं 22171/171 कमलापति पुणे हमसफर ट्रेन नं 12751/52 नांदेड़ जम्मू तवी हमसफर 02131/32 जबलपुर पुणे तथा हरिद्वार एक्सप्रेस के खंडवा स्टॉपेज की मांग करते हुए सौंपा। ज्ञात रहे खंडवा जंक्शन तीन रेल विहीन जिलों खरगोन, बड़वानी, धार की जनता रेल यात्रा के लिए पूर्ण रूप से खंडवा पर निर्भर है पास में स्थित जिला मुख्यालय हरदा एवम् बुरहानपुर मैं भी सभी ट्रेनों के स्टॉपेज ना होने से यहां कि जनता पूर्णत: खंडवा पर निर्भर है। चुंकि पुणे शहर एजुकेशन हब होने, व्यवसाय एवं नौकरी पेशा लोगों के लिए अनुकूल होने से खंडवा तथा आसपास के जिले के लोग पुणे आना-जाना करते हैं इन ट्रेनों के स्टॉपेज से लोगों को सुविधा मिलेगी। दूसरी ओर नांदेड़ से जम्मू तवी तथा हरिद्वार एक्सप्रेस का स्टॉपेज धार्मिक आस्था वाले लोगो के लिए उपयोगी साबित होगी।