बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

धार । भाजपा किसान मोर्चा धार जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्रसिंह चौहान के नेतृत्व में किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारीयो ने कृषि विज्ञान केन्द्र (KVK) धार में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. जी.एस.गाठिये (फसल विज्ञान) के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र में जैविक कृषि पद्धति पर आधारित विभिन्न प्लॉटों का अवलोकन किया, साथ ही वर्मी कंपोस्ट एवं फसल अवशेष जैसे पत्ती, कचरा,कूड़ा करकट से तैयार जैविक खाद निर्मित करने की विधि,जैविक पद्धति से तैयार हल्दी फसल का प्लाट, गौ पालन,बकरी पालन,मुर्गी पालन,नेट हाऊस में टमाटर की उन्नत किस्म तैयार करने की जानकारी कृषि वैज्ञानिक डॉ.गाठिये सर ने दी। इस भ्रमण के कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला महामंत्री रतनलाल पाटीदार,मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ओंकारलाल जाट,रवि पाटीदार,मोर्चा जिलामंत्री गजेन्द्रसिंह डोडिया,किसान मोर्चा धरमपुरी विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी दिग्विजयसिंह मोरगढ़ी,वरिष्ठ किसान रामसिंह तंवर,बालकृष्ण यादव उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर गाठिये सर ने जैविक व प्राकृतिक कृषि पद्धति को बड़ी सरलता से समझाया गया। साथ ही गौ आधारित खेती व प्राकृतिक खेती के महत्व पर भी प्रकाश डाला। डॉ.गाठिये सर के उपयोगी मार्गदर्शन के लिये भाजपा किसान मोर्चा जिला धार की पूरी टीम की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद। उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री गजेंद्रसिंह डोडिया ने दी।

More Stories
### 🚔 पुलिस थाना आंधी की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
आज सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर विद्याधर नगर विधानसभा एवं विभिन्न क्षेत्रों से पधारे देवतुल्य नागरिकों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ रंगों के महापर्व होली को हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
महाराष्ट्र राज्य वैश्विक कृषि एआई परिषद में मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किसानों के लिए तकनीकी क्रांति की घोषणा……