Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हरदा के पुलिस कंट्रोल रूम से पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया।

मार्च पास्ट का समापन कलेक्ट्रेट में हुआ, जहां सभी अधिकारी कर्मचारियों को कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

“रन फ़ॉर यूनिटी” का समापन नेहरू स्टेडियम पर हुआ, जहाँ उपस्थित नागरिकों को कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

उन्होनें इस अवसर पर रन फ़ॉर यूनिटी में प्रथम आये 10 विद्यार्थियों और अधिकारी कर्मचारियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

तहसील टिमरनी में  भी शासकीय कन्या शाला में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर  टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल के द्वारा नागरिकों एवं स्कूली छात्राओं को शपथ दिलाई गई। साथ ही

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सिराली में मैराथन दौड़ के बाद राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍