
कलेक्टर श्री गर्ग ने बीएसएनएल के अधिकारियों को दिए निर्देश-
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने गत दिवस कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में भारत संचार निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरदा जिले के दूरस्थ आदिवासी बहुल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क ना आने से वहां के निवासियों को काफी परेशानी होती है और उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आती है। इसलिए इन वन ग्रामों में बी.एस.एन.एल. का मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध हो, इसके लिए व्यवस्थित कार्य योजना बनाकर कार्य करें। बैठक में वन विभाग के साथ-साथ विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी भी मौजूद थे। बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार की “मिशन 500 डेज” योजना के तहत नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त टावर लगाने का कार्य किया जाना है। इसके लिए कार्यवाही प्रारम्भ हो चुकी है। सम्बंधित विभागों से अनुमती मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना