बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर













जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत काछीबड़ौदा में बुधवार को पंचायत भवन पर लाड़ली लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन के तहत बेटियों की उड़ान, हमारा अभिमान जे तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। इस कार्यक्रम में जनपद प्रतिनिधि परितोषसिंह राठौर ( बंजी बना ) सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद सोलंकी, उपसरपंच अल्लाहनूर उर्फ गुड्डू पटेल,व सभी वार्ड के पंच सहित उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने शानदार मिसाल पेश करते हुए, आज लाड़ली लक्ष्मी योजना के इस शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर पंचायत में अतिथि के रूप में ग्राम की लाड़ली बच्चियों को जनप्रतिनिधि बनाने का मौका प्रदान किया हैं। सरपंच पद के लिए कक्षा बारहवीं की छात्रा कुमारी शालीनी व उपसरपंच पद के लिए कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा न्यारा मेवाती व जनपद प्रतिनिधि के पद पर कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कुमारी नंदनी पांचाल एवं जिला पंचायत सदस्य के पद पर कक्षा नोवीं के छात्र रोनक एवं पंच के रूप में अंजलि,बेबी,कृषा और अन्य बालिकाओं को जनप्रतिनिधि बनाकर आज के कार्यक्रम में पद प्रदान करके कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई है। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के तहत प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान ने इस योजना का शुभारंभ किया गया है। शासन के निर्देशानुसार बुधवार को ग्राम पंचायत काछीबड़ौदा के पंचायत भवन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओ के माध्यम से बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत आँगनवाड़ी केंद्र पर हो। साथ ही बच्चों के पालक की उपस्थिति एवं ग्राम के जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में लाइव प्रसारण माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का लाड़ली लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री के उदबोधन सुनकर योजना के क्रियान्वयन का संकल्प भी लिया गया हैं।
कार्यक्रम के पश्चात ग्राम की समस्त लाड़ली बेटियों एवं जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को जनपद प्रतिनिधि परितोषसिंह राठौर ने संबोधित कर कहा कि शासन-प्रशासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना है। उसका मेरे क्षेत्र मैं आने वाले ग्रामों की जनता को लाभ दिलवाने का अथक प्रयास करूंगा।

More Stories
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन
अमानवीय तरह से हाथ बांध कर पिटने के बाद वायरल विडीयो के संबंध में अपराध पंजीबद्ध