एस पाटीदार रिपोर्टर




समाचार श्री श्री 1008 श्री ब्रह्मलीन संत श्री गजानन जी महाराज,श्री अम्बिका आश्रम, श्री बालीपुर धाम मे कार्तिक शुक्ल पक्ष के माह मे सप्तमी, अष्टमी, नवमी मे दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं हवन हुआ। उक्त हवन श्री योगेश जी महाराज एवम सुधाकर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। सद्गुरु सेवा समिति के जगदीश चंद पाटीदार ने बताया कि दुर्गा सप्तशती के नवार्ण मंत्र ,अथर्व स्त्रोत, कुंजिका स्त्रोत, देवी स्तुति के पश्चात तंत्रोक्तम देवी सुक्तम एवं 13 अध्यायों का हवन किया गया। नवार्ण मंत्र का जाप किया गया। ।आचार्य बंटी महाराज के नेतृत्व में ब्राह्मणों की टीम के द्वारा हवन में आहुतियां दी गई।घी की आहुति के पश्चात श्री गुरु जी की आरती, माता जी की आरती की गई ।देर रात तक धार्मिक अनुष्ठान होते रहे ।बाद में प्रसादी वितरण की गई ।उक्त जानकारी सद्गुरु सेवा समिति के अध्यापक जगदीश पाटीदार दी।

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*