
रहटगांव -: निगरानी सुदा, कुख्यात बदमाश रामकृष्ण तंवर उर्फ ( गुड्डू सेठ) निवासी रहटगांव पर दर्जनों छोटे और बड़े अपराध दर्ज हैं। जिसके द्वारा शासकीय भूमि, मुख्य मार्ग पर 1400 स्क्वायर फीट में कई वर्षों से अतिक्रमण कर रखा था। कई गरीबों की मेहनत की कमाई को ब्याज के नाम पर हड़प कर दो मंजिला अवैध इमारत खड़ी की गई थी।


जिसे शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए भूमाफिया कुख्यात बदमाश के अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया। और फरार बदमाश के दो मंजिला अवैध इमारत को नेस्तनाबूद कर दिया।


जिला प्रशासन से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टिमरनी एसडीएम महेश बडोले, एसडीओपी टिमरनी पूजा पटेल, रहटगांव प्रभारी तहसीलदार महेंद्र चौहान, थाना प्रभारी मनोज कुमार उइके, समेत जिले से भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचते हैं। फायर ब्रिगेड के साथ तमाम सुरक्षा के इंतजामो के बीच प्रशासन का बुलडोजर मौके पर पहुंचता है ।और अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर देता है।


टिमरनी एसडीएम महेश बडोले से हमारे संवाददाता के द्वारा अतिक्रमण के मुद्दों पर चर्चा की गई तो एसडीएम साहब ने जानकारी देते हुए बताया अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी हमारी मुहिम जारी रहेगी। वही प्रभारी तहसीलदार महेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। और विस्थापितों को शीघ्र ही आबादी भूमि में पट्टे देकर आवास भी उपलब्ध कराया जाएगा।।
(ब्यूरो चीफ हरदा )
चौहान यशवंत सिंह की रिपोर्ट✍️

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन