Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संभागायुक्त श्री माल सिंह ने नर्मदा पुरम संभाग के सभी जिलों के उप संचालक कृषि को निर्देश दिए है कि जिले की उर्वरक विक्रय करने वाली सभी दुकानों पर शासकीय अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि उर्वरक वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे। उप संचालक कृषि श्री एम पी एस चंद्रावत ने बताया कि जिले की सभी उर्वरक विक्रय दुकानों पर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि मोरगड़ी के पालीवाल कृषि सेवा केंद्र और महावीर कृषि सेवा केंद्र चारूवा पर श्री रोहित यादव की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह खेड़ा इंटरप्राइजेज खिरकिया, नवरंग स्टोर खिरकिया, जैन सीड्स खिरकिया, तथा हुकुमचंद राजमल जैन प्रतिष्ठान पर दीपक रिछारिया ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। महेश्वरी सेल्स सिराली, पंकज एग्रो सिराली, किसान कृषि सेवा केंद्र सिराली, इफ़को बाजार सिराली तथा राजपूत कृषि सेवा केंद्र सिराली पर उर्वरक वितरण व्यवस्था के लिए अतुल यादव की ड्यूटी लगाई गई है। राजपूत एग्रो एजेंसी सिराली तथा गोपाल ट्रेडर्स सिराली पर उर्वरक वितरण व्यवस्था के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री आर के जीवने की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह पारख कृषि सेवा केंद्र जिनवानिया, मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ, श्री कृष्णा एग्रो एजेंसी छीपाबड़, तथा बालाजी क्रय विक्रय सहकारी समिति छीपाबड़ पर उर्वरक वितरण व्यवस्था के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री एम एल शाक्य की ड्यूटी लगाई गई है।


इसके अलावा गजानंद कृषि सेवा केंद्र हरदा, प्रशांत कृषि सेवा केंद्र हरदा के निरीक्षण के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री गणेश रजने की ड्यूटी लगाई गई है । इसी तरह गुर्जर कृषि सेवा केंद्र हरदा व सांई एग्रो एजेंसी हरदा के निरीक्षण के लिए सुरेश प्रकाश राठौर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। बिजासन एग्रो एजेंसी हरदा, हार्दिक एजेंसी हरदा के निरीक्षण के लिए अरुण कुमार दुबे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाई गयी है। नर्मदा एग्रो एजेंसी हरदा आईएफएफडीसी हरदा मा रेवा एग्रो एजेंसी हरदा के निरीक्षण के लिए अनिल कुमार गर्ग एटीएम की ड्यूटी लगाई गई है । इसी तरह जेडी एग्रो हरदा पूरवित कृषि सेवा केंद्र हरदा पर उर्वरक वितरण व्यवस्था के लिए जितेंद्र मंडलोई ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। हरदा किसान सहकारी विपणन समिति, व्यास कृषि सेवा केंद्र हरदा एग्रो सर्विस सेंटर हरदा पर उर्वरक वितरण व्यवस्था के लिए गजानंद गुर्जर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
विपणन संघ गोदाम हरदा तथा एम पी एग्रो हरदा पर उर्वरक वितरण व्यवस्था के लिए श्री गजेंद्र अत्रे की ड्यूटी लगाई गई है। इन अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उर्वरक विक्रय संबंधी जानकारी अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को देंगे और अपने समक्ष में किसानों को उर्वरक वितरण कराना सुनिश्चित करें।
टिमरनी क्षेत्र में हिंद खाद भंडार, अग्रवाल अभिकरण, पूजा एजेंसी, अंकित कृषि सेवा केंद्र, एग्रो सर्विस सेंटर, पालीवाल खाद भंडार केंद्र, विकास एग्रो एजेंसी, समर्थ ट्रेडर्स, जय गुरु कान्हा बाबा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मनिया खेड़ी, तथा डीएमओ टिमरनी विपणन संघ से उर्वरक वितरण व्यवस्था के लिए श्रीमती संगीता डावर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है । इसी तरह पाटिल कृषि सेवा केंद्र रहटगांव , मंगलम ट्रेडर्स रहटगांव, गुरु कृपा ट्रेडर्स रेहट गांव , आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रहटगांव और एमपी एग्रो एजेंसी रहटगांव के निरीक्षण के लिए मुकेश मेहता ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। करताना में श्री नर्मदा एग्रो एजेंसी संस्कृति एग्रो एजेंसी, गजानंद कृषि सेवा केंद्र सेवा, सहकारी समिति करताना , सेवा सहकारी समिति रुदलाय सेवा सहकारी समिति , गोंदागांव कला सेवा सहकारी समिति, गोदा गांव खुर्द सेवा सहकारी समिति, तजपुरा , पोखरनी व बजनिया में उर्वरक वितरण व्यवस्था के लिए श्री एस के साकल्ले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। छिदगांव मेल की सेवा सहकारी समिति तथा अंकित कृषि सेवा केंद्र में उर्वरक वितरण व्यवस्था के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री बीएम यादव की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह ग्राम रवांग व राजा बरारी में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति से उर्वरक वितरण व्यवस्था के लिए श्री मान सिंह राय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति आलमपुर , टेमागांव की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति , सोलंकी कृषि सेवा केंद्र सोडलपुर, बालाजी ट्रेडर्स ,पाटिल एग्रो एजेंसी तथा श्री गुरु कान्ह बाबा कृषि विक्रय केंद्र पर उर्वरक वितरण व्यवस्था के लिए श्री वीरेंद्र साहू ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।

कमिश्नर श्री माल सिंह ने टिमरनी में उर्वरक वितरण व्यवस्था देखी-

संभागायुक्त श्री माल सिंह ने शनिवार को टिमरनी में उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कृषि उपज मंडी टिमरनी पहुंचकर वहां उर्वरक भंडारण और वितरण की व्यवस्था देखी तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उर्वरक खरीदने में कोई परेशानी ना आए यह सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जे पी सैयाम तथा तहसीलदार श्रीमती रितु भार्गव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍