ब्यूरो वाजिद अली कुरैशी



इनरव्हील क्लब ऑफ महू द्वारा उत्कर्ष हाई स्कूल में कैंसर अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कैंसर अवेयरनेस एंड टोबैको कंट्रोल चेयरमैन डॉक्टर दिलीप आचार्य इंदौर से व्याख्यान देने आए। उन्होंने लगभग पांच सौ बच्चो को कैंसर पर विभिन्न स्लाइड्स द्वारा उसके हानि एवम रोकथाम के बारे में जानकारी दी। तंबाकू के सेवन से बचाव और खतरे से अवगत कराया। डॉक्टर आचार्य का स्वागत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी उपाध्याय ने एवम प्राचार्य वर्मा सर , डॉक्टर संगीता मेवाड़ा का स्वागत क्रमशः ज्योति सिंह धर्मेश्वरी बाथम ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर प्राथना वचन श्वेता भार्गव एवम प्रतिभा चौरसिया ने किया। अतिथि परिचय डॉ सकीना कांचवाला ने दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ वंदना जयसवाल ने किया आभार मंजीता भार्गव ने माना। कार्यक्रम में ममता सिंह ,मनीषा सोनी, मंजू तिवारी, पूजा शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण