बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

शासन-प्रशासन खोखले वादे कर बढ़ा रही है अपनी शान
जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत ग्राम काछीबड़ौदा में वृहताकार सेवा सहकारी संस्था में समय पर खाद नहीं मिलने से किसान काफी परेशान हो रहे हैं। काछीबड़ौदा में करीब 18 गांव की सोसाइटी किसानों के लिए संचालित हो रही है। लेकिन आठ-दस दिनो से खाद नहीं मिलने से बाहर से आने वाले किसान काफी आक्रोशित हैं। सोसायटी प्रबंधक जगदीश सोलंकी ने बताया कि मशीन नहीं चलने से खाद देने में परेशानी हो रही है। ग्राम जवासिया के किसान नारायणसिंह ग्राम कारोदा के किसान प्रभुलाल-रामनारायण, रामप्रसाद-राधाकृष्ण, भगवानसिंह,ग्राम बांडीनाल के गिरधारी,ओमप्रकाश, मोहनलाल पाटीदार मुलथान, नरसिंह भूवानीखेड़ा, सुशीलाबाई बेगंदा,जनपद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश निनामा सहित कई किसान काछीबड़ौदा सोसाइटी में 8 दिन से चक्कर काट रहे हैं। इनको आज दिन तक खाद नहीं मिला है। इस संबंध में अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पाया है। जबकि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सख्त निर्देश है। कि किसानों को खाद की कमी नहीं आएगी। और नही आने देंगे। ऐसे बड़े-बड़े वादे किए जा रहे थे। जो आज वह वादे धरातल पर खोखले दिखाई साबित होते नजर आ रहे हैं। जो फिल्मों की तरह भी फ़्लॉप होते दिखाई दे रहे हैं। उक्त सोसाइटी के करीब 18 गांव के किसानो ने अपनी पीड़ा का बखान कर बताया है कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया हैं तो उग्र-आंदोलन करने के लिए हम लोग तैयार है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है