स्टेट हैड एम.पी. अभिषेक शर्मा

खिलचीपुर। नशा मुक्ति अभियान व जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत नगर के शासकीय महविधालय खिलचीपुर में शुक्रवार को एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमे महविधालय प्राचार्य प्रो पी डी गुप्ता व मुख्य अतिथि के रूप में एएसआई कैलाश दांगी के द्वारा महविधालय के विद्याथियों को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूक किया और बताया कि युवा पीढ़ी में नशे की लत बढ़ रही है इन बुरी आदतों से दूर रहना बहुत जरूरी है उन्होंने कहा नशा जीवन को समाप्त तो करता ही है बल्कि इसका दुःख परिवार के सदस्यों को भी उठाना पड़ता है। नशे से बचना चाहिए व इससे अपने आसपास के लोगो को भी जागरूक करना चाहिए। इस दौरान महाविद्यालयीन विधार्थियो को नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक कर शपथ दिलाई गई और बताया कि सड़क पर सुरक्षित कैसे चले, हेलमेट की आवश्यकता, सीट बेल्ट के बारे में गंभीरता पूर्वक विचार प्रकट किए एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें, क्योंकि दिमाग बटने से दुर्घटनाएं बढ़ती हैं। ओवर स्पीड और पैदल चलने के दौरान भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें। इस मौके पर डॉ राजेश कुमार दांगी,प्रो आनंद सिंह ठाकुर, हितेश गुरगेला, डॉ रामबाबू दांगी, हरिओम गुरगेला, सुदीप यादव एवं खिलचीपुर थाने से ए.एस.आई श्री कैलाश दांगी, दुष्यंत जाट, सैनिक पवन सहित एन आर एस टीम से प्रियांशी सोनी, ऋषिता मालाकार, पायल टेलर, सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं बालू पंवार, यशवंत तोमर, राजू बागरी सहित महाविधालय के समस्त विद्यार्थी उपस्तिथ रहे!!

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री नीलोत्पल का कोल्हापुर तबादला;श्री एम. रमेश नए पुलिस अधीक्षक….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल नेतृत्व मे असामाजिक तत्व द्वारा ग़लत सूचना,के लिए एक बड़ी चेतावनी….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा नक्सली स्मारकों उध्वस्त कर उसी जगह शहिद पोलीस जवान के स्मारक जीवंत बनाए रखने के लिये सफल प्रयास जारी…..