एस पाटीदार रिपोर्टर


मनावर :- मनावर शहर की राधारमण काॅलोनी में नौ दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा के दौरान रात्रिकालीन आयोजन में शुक्रवार रात्रि को कवि सम्मेलन में महान हस्तियो ने देश-काल और परिस्थितियों को ध्यान मे रखते हुए काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।। सर्वप्रथम मां सरस्वती एवम् गुरूदेव की प्रतिमा का पूजन कर दीप प्रज्वलित किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत कवियित्री दीपिका व्यास ने सरस्वती वंदना से की । भोपाल के कवि दिनेश भोपाली ने हास्य के रसगुल्ले छोड़े अपने मुक्तक में कहा कि “कफ़न लेकर के बैठे हैं, मेरे सब चाहने वाले, मुझे अब मौत बांहों में उठा लेती तो अच्छा था। ओज कवि पंकज प्रखर ने श्रीराम पर काव्य पाठ कर वातावरण को राममय बना दिया । पोलायकलां के कवि सुरेश त्रिवेदी ‘बम’ ने अपने हास्य मुक्तकों से खूब दाद बटोरी । ओज कवि राहुल बजरंगी इंदौर ने पंच चामर छंद में भगवान् शिव की स्तुति की।
वरिष्ठ कवि एवम् मनावर की आन -बान- शान तथा दर्शको को जख्म भरने वाले श्री बसंत जख्मी जो कि योगेश जख्मी के भीष्मपितामह है ने अपने सुमधुर गीतों से माहौल को भक्तिमय एवम् रसमय बना दिया । हास्य कवि बंटी बम, गजलकार दीपक पटवा, कवि सतीश सोलंकी ने भी काव्य पाठ कर श्रोताओं का अच्छा प्रतिसाद पाया । मंच संचालक राम शर्मा परिंदा ने अपने संचालन से श्रोताओं को आखिर तक बांधे रखा और अपने समापन काव्य पाठ में सरदार सरोवर बांध परियोजना के अंतर्गत डूबत क्षेत्र के दर्द को अपने गीत के माध्यम से सुनाते हुए कहा कि धीरे-धीरे डूब रही पुरखों की निशानी, गांव के आस-पास नर्मदा का पानी , गीत को सुनकर श्रोताओं की आंखों से आंसू आ गए । कवियों का स्वागत जगदीश पाटीदार एवम् रामकथा आयोजन समिति के सदस्यों ने किया ।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री नीलोत्पल का कोल्हापुर तबादला;श्री एम. रमेश नए पुलिस अधीक्षक….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल नेतृत्व मे असामाजिक तत्व द्वारा ग़लत सूचना,के लिए एक बड़ी चेतावनी….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा नक्सली स्मारकों उध्वस्त कर उसी जगह शहिद पोलीस जवान के स्मारक जीवंत बनाए रखने के लिये सफल प्रयास जारी…..