बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर


पुलिस थाना उमरेठ अंतर्गत ग्राम मुजवार माल का मेला देखकर शाम 7:15 बजे एक ही बाइक पर तीन लोग बिना हेलमेट लगाये तेज रफ्तार से अपने घर जा रहे थे मुजवार माल बस्ती के बाहर निकलते ही मुजवार सांवरी मार्ग पर अचानक किसी अज्ञात वाहन की भिड़ंत से सड़क दुर्घटना हुई जिसमें वाहन चालक का सिर का भेजा सड़क पर बगर गया जिससे घटना स्थल पर मौत हो गयी। वहीं उसी वाहन सवार एक पुरूष एवं एक महिला को गंभीर घायल अवस्था में 108 वाहन से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मृतक की पहचान शैलेन्द्र उइके पिता श्यामलाल उइके उम्र 25 वर्ष लगभग निवासी ग्राम गुड़हेना पुलिस थाना लावाघोघरी के रूप में हुई है तथा घायल मृतक श्यामलाल का भतीजा दिलीप उइके उम्र 22 वर्ष लगभग एवं दिलीप की पत्नी बताई जा रही है

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।