


भिंड जिले के गोरमी के ग्राम दोनियापुरा निवासी शिवम नरवरिया पुत्र डॉ गजसिंह नरवरिया जो कि बेचलर फिजीकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स के छात्र हैं वे जबलपुर विश्वविद्यालय के जाने माने खिलाड़ीयों में से एक है शिवम अपनी टीम के कप्तान हैं ड्रोप रोबोल खेल प्रतियोगिता हरिद्वार उत्तराखंड राज्य में आयोजित की जाएगी इस खेल में कई राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे शिवम पहले भी एक गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं इनकी इस उपलब्धि पर जिला मुख्यालय पर कायक्रम में जबलपुर के डीएम एवं एसपी ने
उनको बधाई देते हुए टीम को रवाना किया। उनके गांव दोनियापुरा में पता चला तो सभी लोगों ने खुशी जाहिर की, उनके पिता डॉ गजसिंह नरवरिया के घर जाकर बधाई दी भिंड जिले और राष्ट्रीय स्तर पर गौरव की बात है। खुशी जाहिर करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक और के राजपूत, डॉ आर. के जैन, बंटी दीक्षित, डॉ राजू सिंह, सुघर सिंह सरपंच, राहुल अग्रवाल, हरिओम कटारे, राजवीर परमार, कमल दीक्षित, मुल्क खान, संतोष भदौरिया, राजीव श्रीवास्तव, सौरभ जैन, अरविंद जैन, सुनील सोनी
आदि शामिल हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है