राधेश्याम सोनी रिपोर्टर
लंबित मांगों को लेकर लामबंद होंगे पुराने संवर्ग के शिक्षक
समग्र शिक्षक संघ की प्रांतव्यापी बैठक आज

बैतूल। अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश के पुराने संवर्ग के वरिष्ठ शिक्षक एक बार फिर अपनी बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर मुखर होने की तैयारी में हैं। जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू ने बताया की जिसकी पूर्व तैयारी के लिए समग्र शिक्षक संघ ने आज रविवार इंदौर में प्रांतवयापी बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमे प्रदेश भर से संघ के शिक्षक प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में समग्र शिक्षक संघ ने पुराने संवर्ग के शिक्षको का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी मान्यता व गैर मान्यता प्राप्त संगठन प्रतिनिधियों को भी बैठक में शामिल होने का आह्वान किया है।
उपेक्षा से आक्रोशित हैं शिक्षक
संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचंद्र दुबे ने बताया कि प्रदेश में पुराने शिक्षक संवर्ग के शिक्षको के साथ गहरी उपेक्षा की जा रही है। शिक्षक लंबे समय से वेतन विसंगति व क्रमोन्नत योजना की विसंगति से जूझ रहे हैं। प्रदेश में निरंतर सेवानिवृत हो रहे शिक्षक अवकाश नगदीकरण के लाभ से वंचित है। धारा 49 के फेर में सेवानिवृत्त शिक्षकों को डीए का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। दिवंगत शिक्षकों के परिजन अनुकंपा के लिए दर दर भटकने को विवश है। 25 से 40 साल की सेवा के बावजूद पुराने संवर्ग के शिक्षक बिना पदोन्नति के निरंतर सेवानिवृत होने को विवश हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले 5 साल पहले प्रमोशन से वंचित शिक्षकों को पदोन्नति के एवज में प्राप्त वेतन और योग्यता अनुसार पदोन्नति का पदनाम देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री जी घोषणा पर अमल नही हो पाया है और ना शिक्षकों को पदनाम मिला ना ही पदोन्नति जबकि उच्च स्तर पर निरंतर पदोन्नति जारी है। 1998 से निरंतर उच्च पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है लेकिन भर्ती के अनुपात में पुरानी संवर्ग के शिक्षक पदोन्नति 1 प्रतिशत भी नहीं हुई है। स्थांतरण नीति में भी पुराने संवर्ग के शिक्षकों को अतिशेष प्रदर्शित कर दूरस्थ स्कूलों में फेंकने की तैयारी की जा रही है। जिससे पुराने संवर्ग के शिक्षक अपने आप को ठगा और अपमानित महसूस कर रहे है।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी