ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय




एंकर रायसेन जिले में सांची ब्लॉक के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तथा बौद्ध अनुयायियों के तीर्थ स्थल सांची स्थित स्तूप परिसर में चेतियागिरी विहार सॉची के 70वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा स्तूप परिसर स्थित मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध के शिष्य सारिपुत्र और महामोदग्लायन के पवित्र अस्थि कलश का पूजन किया गया। उन्होंने देश-प्रदेश की उन्नति, विकास एवं सभी के स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर सांची नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…