पंकज राधेश्याम दुबे


उमरेठ थाना क्षेत्र के शास.उच्च.माध्य.विद्यालय मुजावर माल में उमरेठ थाना प्रभारी श्री के. सी. पटले एवं श्री उपनिरीक्षक श्री बलवंत सिंह कौरव द्वारा स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं को यातायात के नियम,नशा मुक्ति,अनुशासन एवं मोबाईल के उपयोग संबंधी दिशा निर्देश प्रदान दिये गये । शाला के बच्चों द्वारा यातायात,नशामुक्ति एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गये,जिसका उमरेठ थाना प्रभारी श्री के.सी.पटले द्वारा बहुत ही रोचकपूर्ण जबाब दिया गया । साथ ही उपनिरीक्षक बलवंत सिंह श्री कौरव द्वारा बच्चों को परीक्षा एवं कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य अशोक कुमार घोरसे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है