एस पाटीदार रिपोर्टर

बिजनेस दर्पण के द्वारा आयोजित शिक्षक अलंकरण समारोह में डॉ. प्रगति जैन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. जैन को पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है । मंच पर अतिथि विराजित थे। शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान किया । डा . जैन को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।आपने विदेशो मे भी तहलका मचा दिया। क्वालालंपुर, मलेशिया में एशियन मैथमेटिकल कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया । भारत का मान -सम्मान बढ़ाया। अनुकरणीय कार्य करने वाले लोगों को हमेशा याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन का उद्देश्य जनहित कार्य के लिए होना चाहिए ।मनुष्य जीवन तभी सार्थक होगा। बिजनेस के क्षेत्र में उनके कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्रों में लोगों के बिजनेस के समाधान हेतु लगातार प्रयास भी करना चाहिए। समय की यह पहचान है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में आपके शोध -कार्य प्रकाशित हो चुके हैं। इस अवसर पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु जैन, पूर्व कुलपति डॉ. नरेंद्र धाकड़, डॉ. अनुपम जैन, श्री अशोक बड़जात्या, डॉ एस.के. बंडी, श्री हेमंत जैन, डॉ. संजीव सराफ सहित कई गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।
BYTE :- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर रेनु जैन द्वारा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है