मुकेश अम्बे रिपोर्टर





राजपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नागलवाड़ी बुजुर्ग में लफंगाव रोड , छात्रावास के सामने वाला हैंड पंप 5 दिनों से खराब पड़ा हुआ था। जिसके कारण ग्रामीणों को भयंकर पीने के पानी के लिए परेशानी हो रही थी।
उक्त समाचार को प्रमुखता के साथ एलक्ट्रिक मीडिया न्यूज़ 24*7 इंडिया एवं शिववाणी ने शीर्षक 5 दिन से हैंडपंप बिगड़ा पानी के लिए घरों में हाहाकार से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसका असर देखने को मिला।
जिला पंचायत सदस्य श्री दरबार जी डावर एवं ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि श्री सुभाष जी भवर के संज्ञान में आने पर तत्काल स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैकेनिक मिस्त्री को बुलाकर हैंडपंप का मरम्मत कराया गया। ज्ञात हो कि 15 साल से भी पुराना हैंड पंप जिनका पानी स्वच्छ साफ एवं शुद्ध होने के साथ ही जल स्रोत भी ठीक है। शुरुआती दौर से ही ग्रामीण उस हैंडपंप के पानी का उपयोग किया करते थे।
वर्तमान में 40 से 50 परिवार , स्कूल एवं चात्रवास के बच्चे उस हैंडपंप के पानी पर निर्भर है। जो 5 दिनों से खराब होने के कारण मोहल्ले वासियों को पानी के लिए भयंकर परेशानी उठानी पड़ रही थी। हैंडपंप के चालू हो जाने से मोहल्ले वासियों द्वारा जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित संप्रेषित किए हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है