ब्यूरो चीफ अनिल शर्मा


वेंकटेश द्विवेदी, सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक शराब दुकान पर फायरिंग का वीडियो सामने आया है। जहां मुफ्त में शराब नहीं देने पर युवक ने गोली चला दी। किसी तरह कर्मचारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
सतना के बाबुपुर चौकी अंतर्गत बाबुपुर में बीती गुरुवार की रात शराब दुकान में एक सरहंग व्यक्ति ने गोली चला दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। चौकी प्रभारी दसरथ सिंह ने बताया कि अरोपी कोटर थाना के पतोरा निवासी सागर सिंह है, जो बीती रात शराब दुकान में बगैर पैसे दिए ही शराब की मांग कर रहा था।
इस पर जब कर्मचारियों ने मुफ्त में शराब देने से इनकार किया, तो अरोपी भड़क उठा और अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने लगा। यह देख कर्मचारी दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए। शराब दुकान के कर्मचारियों ने मामले की शिकायत बाबुपुर चौकी में की है। आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर लिया गया। फिलहाल पुलिस फरार अरोपी की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

More Stories
कटनी में स्वच्छता अभियान तेज: आयुक्त तपस्या सिंह परिहार ने वार्ड 28 का किया निरीक्षण, गंदगी पर जुर्माने के निर्देश
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।