मोहन शर्मा रिपोर्टर

विश्वमांगल्य सभा द्वारा गुना जिले का भव्य मातृ सम्मेलन दिनांक 6 दिसंबर 2022 को स्थानीय एबी रोड स्थित जीके गार्डन में अपराहन 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजिका एवं उत्तर भारत प्रभारी डॉ अनुराधा कृष्ण पाल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श मां की निर्मिती हेतु एवं भारतीय संस्कृति व संस्कारों के नवागत पीढ़ी में हस्तांतरण हेतु विश्वमांगल्य सभा के लोक प्रतिनिधि सम्पर्क विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है, इसी तारतम्य में संगठन के लोक प्रतिनिधि परिवार सम्पर्क विभाग द्वारा मातृ सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विश्वमांगल्य सभा की दिल्ली गुजरात एवं राजस्थान की क्षेत्र संगठन मंत्री पूजा देशमुख,मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ क्षेत्र संगठन मंत्री पूजा पाठक,केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती भारती वीके सिंह एवं भंडारा-गोंदिया(महाराष्ट्र) सांसद सुनील मेंढे की धर्मपत्नी तथा दक्षिण भारत प्रभारी शुभांगी मेंढे विशेष रुप से उपस्थित रहेंगी। श्रीमती यादव ने माताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक मात्रा में उपस्थित होने की अपील की है। कार्यक्रम में नागपुर से पधारे नृत्य नाटिका दल द्वारा आकर्षक देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य नाटिका की प्रस्तुति भी दी जावेगी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है