Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्धनाथ चौहान की रिपोर्ट

क्षेत्र की सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी ने काम बंद करने का किया ऐलान जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी क्षेत्र में उपार्जन कार्य और राशन वितरण कार्य से जुड़े सैकड़ों सहकारिता कर्मचारियों ने काम बंद का ऐलान कर दिया है । मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने जिला आपूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों के लिए सुरक्षा एवं कोरोना योद्धा में शामिल किए गए कर्मचारियों की तरह ही सुविधाओं की मांग रखी है । मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष गोविंद ओकते ने बताया है कि जिले में सहकारिता कर्मचारी गेहूं उपार्जन सहित पीडीएस के राशन वितरण कार्य में लगे हैं । जबकि अब तक लगभग 9 कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं और 30 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना से संक्रमित है । कोविड काल में जान जोखिम में डालकर काम करने वाले सहकारिता कर्मचारियों को कोई सुविधा शासन की तरफ से नहीं दी जा रही है । जिन कर्मचारियों की मौत हो चुकी है उनके परिवार को भी कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई । इन हालात में सहकारिता कर्मचारी असहाय महसूस कर रहे है ।