Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

छिंदवाड़ा से राजेंद्र अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख की रिपोर्ट


घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनाँक 22.04.2025 को प्रार्थी अरविंद पिता सुरेश सरियाम निवासी इमलीखेडा थाना कोतवाली ने थाना उपस्थति आकर रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 21/04/2025 को वह दिन के समय घर पर ताला लगाकर पत्नि को पेपर दिलवाने के लिये गया था शांय को जब घर वापस आया तो देखा कि घर का ताला टुटा था घर के अन्दर रखी आलमारी के लांक भी टुटे थे आलमारी मे रखे सोना चांदी के जेवर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गये थे प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 228/2025 धारा 305(ए),331(1) BNS पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय पांडे के निर्देशन मे एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा एवं थाना प्रभारी कोतवाली आशीष धुर्वे के नेतृत्व में दिन मे हुई चोरी की घटना के आरोपी की धर पकड हेतु कोतवाली थाना से एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर अपराध के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये थे पुलिस टीम के द्वारा लगातार घटना स्थल के आस पास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेज देखे गये जो तीन संदेहियो की फुटेज कैमरे मे आने पर पुलिस के सामने यह चुनौती थी की वह संदेही कौन है उनका नाम क्या है पुलिस टीम के द्वारा लगातार संदेहियो की फुटेज व्हाट्सअप ग्रुपो मे प्रसारित की गई जो एक संदेही की पहचान शिवा नेताम निवासी शहडोल के रूप मे हुई पुलिस टीम के द्वारा शहडोल मे जाकर जब पता किया गया तो जानकारी लगी की शिवा नेताम के विरूध चोरी के कई प्रकरण पंजीबद्द है और शिवा नेताम अभी जिला जैल सुरजपुर छत्तीसगढ मे बंद है, पुलिस टीम के द्वारा सुरजपुर जेल मे जाकर शिवा से मनोवैज्ञानिक ढंग से पुछताछ करने पर शिवा के द्वारा अपने अन्य साक्षी सगे चाचा रमेश नेताम निवासी शहडोल एवं शंकर धुर्वे निवासी बालाघाट के साथ मिलकर अप्रैल माह मे आलमारी, कुलर सुधारने के बहाने इमलीखेडा बस्ती मे घुमते – घुमते दिन के समय एक ताला लगे मकान से सोना चांदी के जेवर चोरी करना स्वीकार किया पुलिस टीम के द्वारा शहडोल पहुच लगातार कई स्थानो पर दबिश दी गई तब जाकर रमेश पिता फुलचन्द नेताम निवासी ग्राम चंदनीय जिला शहडोल को पुलिस टिम के द्वारा उसके एक दोस्त के घर से पकडा जिससे बारिकी से पुछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया पुलिस टीम के द्वारा बालाघाट पहुच आरोपी शंकर पिता रामप्रसाद धुर्वे निवासी परसवाडा बालाघाट को उसके घर से पकडकर पुलिस टीम के द्वारा दोनो आरोपीयो से सोना ,चांदी के जेवरात जप्त कर दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है आरोपी शिवा नेताम का न्यायालय से प्रोडक्शन वारेन्ट जारी कराया गया है जिसके आने पर उससे भी माल मसरूखा जप्त किया जावेगा ।
गिरफ्तार आरोपीः – 01.- रमेश पिता फुलचन्द नेताम उम्र 46 साल निवासी ग्राम चंदनीय जिला शहडोल
02 शंकर पिता रामप्रसाद धुर्वे उम्र 30 साल निवासी ग्राम परसवाडा जिला बालाघाट
जारी प्रोडक्शन वारेन्ट – शिवा पिता संतोष नेताम निवासी चंदनीया जिला शहडोल
जप्त मसरूखाः – 01 – सोने का हार (02) सोने के कान के झाले(3) सोने का पेडंल (4) सोने का लाकेट(5) सोने के मनी (6) चांदी का करदना (7) चांदी की तीन जोड पायल (8) चांदी के तीन जोड बच्चे के कडे (9) चांदी की दो चैन (10) चांदी का एक कडा (11) चांदी की दो राखी कुल मशरूखा 550000 / ( पांच लाख पच्चास हजार रूपये के )
गिरफ्तार आरोपीगणो के अपराधिक रिकार्ड – आरोपी रमेश नेताम के विरुध्द चोरी के 02, आर्म्स एक्ट 01, मारपीट के 04 प्रकरण पंजीबध्द है।
आरोपी शंकर धुर्वे के विरुध्द चोरी के 02 , मारपीट के 02 अपराध पंजीबध्द है।
महत्‍वपूर्ण भूमिकाः – आरोपी को पकडने में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे ,निरी. सत्येंद्र सिंह बघेल , सउनि ब्रिजेश सिंह रघुवंशी ,सउनि. मोहन सिह बघेल, आरक्षक 219 विकाश बैस , आरक्षक 857 शैलेन्द्र राजपूत , आरक्षक 720 अमित तौमर, आरक्षक 65 जीवन रघुवंशी , आर. 165 दीपेश श्रीवास्तव सायबर सेल से प्रआर. नितिन सिंह, आर. आदित्य रघुवंशी की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है, जिन्‍हे पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाडा के द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।