*देवगढ़ में आबकारी दल की कार्यवाही, देशी विदेशी मदिरा सहित महुआ शराब बरामद*

*कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही*
*लोकेशन: मोहखेड़/छिंदवाड़ा*
========================================================
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में जिले के आबकारी अमले द्वारा मदिरा विक्रेताओं तथा मदिरा निर्माण के अड्डों में दबिश कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान ग्राम देवगढ़ में दबिश देकर आरोपी रविन्द्र पाठे, देवेंद्र कुमरे, अनिल धुर्वे और रानी भलावी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 एवं 36 के तहत कुल 05 प्रकरण दर्ज कर उनके कब्जे से कुल 35 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, 03 लीटर बीयर, 3.24 लीटर देशी मदिरा, 1.26 लीटर विदेशी मदिरा कब्जे में ली गई। साथ ही 250 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में एडीईओ श्री कैलाश चंद्र चौहान, सुश्री भारती गोंड, उप निरीक्षक वृत्त प्रभारी श्री आकाश मेश्राम, सुश्री वैशाली भगत, श्री जीतसिंह धुर्वे के साथ आबकारी अमला उपस्थित था।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस देवगढ़ में आयोजित देवगढ़ महोत्सव में शामिल होने और नवीन होमस्टे का लोकार्पण करने पहुंचे कलेक्टर श्री नारायन को स्थानीय महिलाओं द्वारा इस संबंध में शिकायत की गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही के लिए आश्वत किया था। जिसके बाद आबकारी दल द्वारा त्वरित रूप से यह कार्यवाही की गई।

More Stories
आज जयपुर में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) द्वारा आयोजित टाउन रिप्रजेन्टेटिव नेशनल कॉन्क्लेव एवं विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के शुभारंभ समारोह को संबोधित किया।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली जिलाधिकारी श्री अवीशांत पांडा के निर्देश मे जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा…..
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली पोलीस प्रशासन कर्तव्यदक्ष SP महोदय श्री निलोउत्पल द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जीरो फैटैलिटी मे सफल प्रयास जारी….