नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ




एंकर रायसेन।गुजरात में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होने पर पूरे भाजपा की खुशी का माहौल है। भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पिछले 27 सालों से सत्ता पर काबिज बीजेपी ने एक बार फिर गुजरात में दूसरी बार मुख्यमंत्री भूपेश पटेल के नेतृत्व में सरकार बन रही है। सीएम पद के दावेदार भूपेश पटेल ने एक लाख वोटों से भी अधिक मतों से चुनाव जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।भाजपा की जीत का जश्न चिड़िया टोल वन परिसर ग्राउण्ड सागर रोड में भी मनाया गया ।रायसेन में इस जीत पर जश्न मनाते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी। कार्यकर्ता नाचते झूमते हुए नजर आए।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ,जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा,भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर नगरपालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने आगामी 2023 में मध्यप्रदेश में फिर शिवराज के नेतृत्व में सरकार बनाने और केंद्र की 2024 में होने वाले चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार बनाने का दावा किया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ किरार भाजपा नेता जमना सेन ने कहा की गुजरात में भाजपा ने इतिहास रचा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में अभूतपूर्व सफलता गुजरात में मिली है। गुजरात की जनता धन्य है दो नेताओं के आह्वान पर गुजरात को एक तरफा कर दिया।
देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसी स्थिति बनी है जब भाजपा भारी बहुमत से गुजरात में सरकार बनाने जा रही है। वास्तव में जनता ने विकास के लिए, स्थायित्व के लिए, नीतियों के लिए भारतीय जनता पार्टी को चुना है दुनिया में सबसे ताकतवर नेता के रूप में उभर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। राकेश तोमर , युवा नेता राकेश शर्मा नगर मण्डल अध्यक्ष आदित्य शर्मा चंद्रकृष्ण रघुवंशी विद्यार्थी परिषद नेता शुभम उपाध्याय ने कहा कि उनके रहते समूचे भारत देश में जो विकास किया है गुजरात की जनता ने उस पर अपनी मोहर लगाई है। हमसब गुजरात की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई 2023 में तीन राज्यों में चुनाव होना है। तीनों राज्यों में भाजपा प्रचंड मतों के साथ जीत कर सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में देश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
इस अवसर पर पार्षद कैलाश ठाकुर ,योगिता राहुल परमार,आरिफ हुसैन, यशवंती भीम सिंह बघेल, नेहा आदित्य चावला, राजकुमारी मनोज शाक्या, अखलेश जिझौतिया, ऋषभ श्रीवास्तव,अशोक सोनी अशोक सेन ब्रजेश मेहरा जीतू सोनी, पप्पू तमोली नूतन कुशवाहा, महेश लोधी,अंशुल शर्मा शुभम रावत जितेंद्र सेन अभिषेक उपाध्याय आदि मौजूद हुए।
More Stories
नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा ने सौंपे हितग्राहियों को संबल अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
आष्टा जूनियर त्रिकोणीय सीरीज लेदर बॉल क्रिकेट का हुआ समापन