Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना अमायन पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान तत्परता दिखाते हुये तीन नावालिग लडकियों को महज कुछ घण्टो में दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्द ।

 

थाना अमायन पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान तत्परता दिखाते हुये तीन नावालिग लडकियों को महज कुछ घण्टो में दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्द ।

श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय म०प्र० के आदेश के पालन में समय समय पर प्रदेश भर में किये जा रहे गिरफतारी वारटी स्थायी वारंटी फरार इनामी बदमाशों की धरपकड़ की कार्यवाही के तारतम्य में दिनांक 10.12.22 को रात्रि में जिला भिण्ड पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला भिण्ड श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अति० पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमलेश खरपुसे के निर्देशन में किया गया । उक्त गश्त के दौरान थाना अमायन पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम अडोखर ग्राम अमायन तथा ग्राम रामपुरा की तीन नाबालिग लड़कियों जो कि कक्षा 10 वी की छात्रा है। दिन में करीब 02 बजे से सहेली के जन्मदिन की पार्टी की कहकर घर से निकली थी जो अपने अपने घर रात्रि तक वापस नहीं आई है । उक्त सूचना पर से नावालिग लड़कियों के परिजनों से सम्पर्क किया जिन्होंने अपनी अपनी नावालिग लडकियों के घर वापस पहुचना नहीं बताया। तीनो नावालिग लड़कियों आपस में सहेली होना परिजनों ने बताया । गुम नावालिग लड़कियों के परिजनों से चर्चा की गई एवं वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कण्ट्रोल रूम को घटना से अवगत कराया गया। थाना अमायन पुलिस द्वारा श्रीमान एसडीओपी महोदय मेहगांव श्री आरकेएस राठौर के मागर्दशन में कॉम्बिंग गश्त के दौरान गुम लड़कियों की तत्परतापूर्वक तलाश की गई एवं साइवर सेल से लोकेशन संबंधी मदद ली गई तो उनकी लोकेशन लहार में आना पायी गयी। तभी लहार थाना प्रभारी श्री शिवसिंह यादव एवं उनकी गश्ती टीम को घटना की जानकारी देकर लहार में स्थित लॉज, होटल, ढावा तथा बस स्टेण्ड पर गुम लडकियों की तलाश थाना अमायन पुलिस एवं थाना लहार पुलिस द्वारा गुम तीनो लड़कियों की तलाश की गई । दौराने कॉम्बिंग गश्त उक्त तीनो नावालिग लड़कियों को लहार बस स्टेण्ड पर ढूंढ निकाला गया एवं परिजनों को बुलाकर दस्तयाद लडकियों से पूछताछ की गई जो उन्होने अपनी मर्जी से घर से जाना बताया एवं स्वयं के साथ कोई अपराध का घटित होना नहीं बताया। बाद में सकुशल तीनो नावालिग लड़कियों को उनके परिजनों को समझाइस देकर सुपुर्द किया गया । सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस की तत्परतापूर्वक की गई कार्यवाही से तीनो नावालिग लड़कियों को अपराधियों के चंगुल में फसने से बचाया गया। पुलिस की उक्त कार्यवाही की आम जनता द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है ।

सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस थाना अमायन प्रभारी उनि सुनील सिकरवार, प्रआर० बलराम, प्रआर० कमल सिंह, प्रआर० योगेश आर० राजकुमार आर० जितेन्द्र तोमर आर० चालक शिशुपाल सिंह तथा थाना लहार प्रभारी शिव सिंह यादव उनकी पुलिस टीम तथा साइवर सेल के सउनि सत्यवीर सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754