स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ



एंकर रायसेन। तहसील रायसेन के बिलारा गांव में स्थित संकट मोचन दादाजी हनुमान मंदिर और शिवालय में हरेक मंगलवार शनिवार को महाआरती का आयोजन किया जाता है। जिसमें पूर्व वनमंत्री व भाजपा के कद्दावर वरिष्ठ नेता डॉ गौरीशंकर शेजवार सहित श्रद्धालुओं की भीड़ भारी संख्या में जुटती है ।बताया जाता है कि यह श्रद्धालुओं के असीम श्रद्धाभक्ति का केंद्र श्रीरामभक्त हनुमान लोगों के दुखों को दूर करता है ।दर्शन मात्र से लोगों के संकट और कष्ट दूर होते हैं ।इसलिए लोग रायसेन मुख्यालय सहित आसपास और दूरदराज के क्षेत्रों से बिलारा गांव में हनुमान मंदिर में जुटते हैं और महाआरती में हिस्सा लेकर प्रसादी ग्रहण करते हैं ।यहां महाआरती में युवा नेता मुदित शेजवार ,पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार यादव,संतोष साहू, रामकुमार साहू, मनोज यादव ,मलखान सिंह लोधी, नितिन मालवीय ,प्रकाश मालवीय शामिल हुए।

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*