शकील खान रिपोर्टर




आज दिनांक13/12/2022 को धार कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्र के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री विक्रमदीप सांगर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में वृत मनावर मे सिरसी वाकानेर सिंघाना मनावर में विधिवत दबिश दी गई । जिसमें 4200 किलोग्राम महुआ लहान 130 लिटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के 04 प्रकरण एवम 34(2) का 01 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया
, जप्त की गई मदिरा का अनुमानित मूल्य ₹ 223000 है
*उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री गोपाल सिंह राठौड़, श्री चंदन सिंह मीणा , श्री सुनील भट्ट आबकारी उपनिरीक्षक श्री जितेंद्र सिंह भदौरिया,श्री शिवनारायण सिंगनाथजी,, सुश्री एकता सोनकर श्री रोहित मुकाती, एवं वृत के आबकारी आरक्षको द्वारा की गई ।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप