Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रेफर मरीजों को भोपाल ले जा रही एंबुलेंस टोल टैक्स नाके बैरियर की पुलिया से जा टकराई बड़ा हादसा होने से टला,घटिया पुलिया निर्माण की खुली पोल

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क और पुल पुलिया के निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपए की लागत से एका जिंदल एंड कंपनी हरियाणा को दिया गया है टोल टैक्स नाका सागर रोड पर निर्माणाधीन घटिया पुलिया निर्माण होने की वजह से एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।संयोग से सड़क हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई ।लेकिन फिर भी एक बड़ा हादसा घटित होने से टल गया ।पुलिस कोतवाली के हेड कांस्टेबल हरवंश बघेल ने बताया कि यह एंबुलेंस गैरतगंज अस्पताल से मरीजों को रेफर लेकर हमीदिया अस्पताल भोपाल जा रही थी । तभी सुबह करीब 8:15 बजे निर्माणाधीन पुलिया के पास सड़क दुर्घटना घटित हो गई । सड़क एक्सीडेंट में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई ।वाहन चालक ने बताया कि हम मरीजों को रैफर लेकर भोपाल जा रहे थे ।खराब मौसम और आसमान पर छाई धुंध और वाहनों की आवागमन ज्यादा होने की वजह से पुलिया से जैसे ही वह आगे बढ़ीं अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकरा गई। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि घटिया निर्माण की वजह से हादसा हुआ है इसमें हमारा कोई कसूर नहीं है ।मालूम हो कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा हाईवे सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण के दो अलग-अलग ठेके लोक निर्माण विभाग में अंकित जैन ठेकेदार सीहोर और जिंदल कंपनी कंस्ट्रक्शन हरियाणा को दिया गया है ।₹23 करोड़ रुपये की लागत का हरियाणा के ठेकेदार जिंदल को दिया है और 22 करोड़ की लागत से डीपी शिफ्टिंग और बिजलीपोल खड़े करने का ठेका ठेकेदार अंकित जैन सीहोर को दिया गया है।लेकिन डिवाइडरों के निर्माण हो जाने के बाद भी बिजली कनेक्शन पोल खड़े अभी तक नहीं कराए गए हैं।लोगों का कहना है कि रात में हाइवे पर अंधेरा छाया रहता है।इस कारण सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पता चला है कि सरकार भी के समीप पुलिया घटिया निर्माण कराई जा रही है ।इस पुलिया को पूरी तरीके से तोड़ा नहीं गया। बल्कि पुरानी पुलिया को रिपेयरिंग करके उसे नया स्वरूप दिया जा रहा है। ठेकेदार के कर्मचारी और ठेकेदार की मिलीभगत से यह सब खेल चल रहा है। इस संबंध में पीके अधिकारी किशन वर्मा का कहना है कि घटिया निर्माण की जांच कराएंगे और ठेकेदार से इस पुलिया का निर्माण कराया जाएगा ।इस मामले में चिंता की कोई बात नहीं है।