बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

जुन्नारदेव-: विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आशीष ठाकुर पंद्राम तामिया प्रवास के दौरान ग्राम जमुनिया पहुंचे।लगातार आ रही राशन वितरण की समस्या को देखा। एक बुजुर्ग महिला जिसे 6 महीने से गेहूं नही मिला उसे फर्जी तरीके से राशन कार्ड एवं रजिस्टर में अंकित कर दिया ऐसी लापरवाही पाकर आशीष ठाकुर पंद्राम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। तुरंत हुए जांच के आदेश और उस महिला को तुरंत उनके हक का गेहूं दिलाया ।यह बात स्वयं में सिद्ध होती है कि राशन वितरण प्रणाली में भारी अनियमितताएं हो रही हैं। विगत दिनों मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बिछुआ आगमन पर जिला कलेक्टर से चुनार 2 विधानसभा क्षेत्र की राशन वितरण प्रणाली पर प्रश्न लगाते हुए क्षेत्र की समस्त सहकारी सोसायटियों की सूक्ष्म जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप