Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

खण्डवा 16 दिसम्बर, 2022 – प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज पुलिस कन्ट्रोल रूम खण्डवा में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर बनने से वहां 1 लाख दर्शनार्थी प्रतिदिन आ रहे है। ओंकारेश्वर पास में होने से यहां भी दर्शनार्थियों की संख्या पहले की अपेक्षा ज्यादा होगी। उनकी सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह द्वारा जिले में लगने वाले मेले तथा मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्यौहारों की जानकारी दी। इसके अलावा 1 जनवरी, 2020 से 30 नवम्बर, 2022 तक की तुलनात्मक जानकारी तथा लघु अधिनियम की जानकारी जिसमें आयुध, आबकारी, जुआ सट्टा पर की गई कार्यवाही, सम्पत्ति संबंधी अपराधों तथा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा निर्मित प्रशासनिक भवनों, उल्लेखनीय सफलताओं, सायबर सफलता, बच्चों के अपराध में पुलिस विभाग की सफलता तथा परिवार परामर्श केन्द्र के कार्य से मंत्री जी को अवगत कराया गया। बैठक में उपस्थित जिले के सभी थाना प्रभारियों से गृह मंत्री डॉ. मिश्र द्वारा परिचय लेकर कार्यो की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह द्वारा ओंकारेश्वर में घाटों की सुरक्षा तथा संचालित हो रही नावों की जानकारी देते हुए बताया कि एक रेस्क्यू बोट चलाई जा रही है। साथ ही गौताखोरों को भी तैनात किया गया है, जो नाव चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते है, उन पर निगाह रखी जाकर उनके लायसेंस निरस्त की कार्यवाही की जा रही है। गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने किए जा रहे कार्यो पर संतुष्टी जाहीर कर सभी को धन्यवाद दिया।
बैठक में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, डी.आई.जी. इंदौर रेंज श्री चन्द्रशेखर सोलंकी, महापौर श्रीमती अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंचन बाई तनवे, सेवादास पटेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे।