इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन।मुस्कान मानव सेवा समिति के तत्वधान में वार्ड क्रमांक 52 की पार्षद श्रीमती सुलेखा राजेंद्र वशिष्ट के सहयोग से अमलतास हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त प्रकार की बीमारियों का निशुल्क परीक्षण किया जाएगा। निशुल्क दवाई वितरण की जाएगी। मुस्कान मानव सेवा समिति के मीडिया प्रभारी जावेद शेख ने बताया कि 18 दिसंबर रविवार को स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्थान विक्रम नगर कमेटी हॉल उज्जैन, जिसमें बड़ी से बड़ी बीमारी का निशुल्क इलाज किया जाएगा। ऑपरेशन वाले मरीजों के जाने है तो निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध रहेगी। समिति के अध्यक्ष रईस खान वा क्षेत्रीय पार्षद सुलेखा राजेंद्र वशिष्ट ने सभी वार्ड वासियों से शिविर में लाभ लेने की अपील की। नोट शिवीर में आने वाले समस्त मरीजों से निवेदन है अपने साथ आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी, पुरानी बीमारी की रिपोर्ट साथ लाएं, इससे आप का परीक्षण करने में एवं इलाज करने में आसानी रहेगी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है