
रहटगांव नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने आरोपी के पिता का रहटगांव स्थित मकान पर पहुंचकर तमाम दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर मौके का सीमांकन किया । जांच में नहीं पाया गया अवैध अतिक्रमण, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यवाही जारी है।

प्रभारी तहसीलदार रहटगांव के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया आबादी भूमि पर आवंटन के हिसाब से ही संपूर्ण मकान बना है किसी भी प्रकार का कोई अवैध अतिक्रमण नहीं पाया गया। जांच की कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है। इस मामले को लेकर स्वयं हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग राजस्व की संपूर्ण कार्यवाही पर नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले को लेकर रहटगांव आ सकते हैं और अभी तक की जो कार्यवाही एवं बंद को लेकर उचित निर्देश जारी कर सकते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा..✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना