
रहटगांव-शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें विगत दिनों हुए मामले में अधिकारियों ने फिर से शांति स्थापित करने के उद्देश्य से दोनों पक्षों से चर्चा कर मामले को सुलझाया।

जिसमें टिमरनी एसडीएम महेश कुमार बडोले एवं एसडीओ पी एस एल सिसोदिया एवं प्रभारी तहसीलदार महेंद्र चौहान, थाना प्रभारी मनोज कुमार उईके सहित रहटगांव क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं व्यापारी मंडल के सदस्यों एवं समाजसेवी और अन्य जनप्रतिनिधियो द्वारा बैठक में विभिन्न विषयों पर काफी देर तक चर्चा की एवं सभी ने एक राय होकर विवादित मामले को सुलझाया।


और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ हर समस्या से लड़ने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने की बात कही और विगत दो-तीन दिनों से जो रहटगांव में बातावरण खराब होने की स्थिति निर्मित हो रही थी उसको दोनों पक्षों ने बैठकर सुलझाया और बताया कि अब इस प्रकार की आगामी समय मे स्थिति निर्मित ना हो ऐसा सभी ने एकराय होकर भाईचारे का परिचय दिया एवं सभी ने एक दूसरे को हाथ मिलाकर गले लगकर गंगा जमुना तहजीब की मिशाल पेश की। और वर्तमान विरोध प्रदर्शन और बाजार बंद को समाप्त करने का निर्णय लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन