Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ आरीफ हुसैन

जोबट – कन्या शिक्षा परिसर उदयगढ़ में पसरी अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाली संस्था की 14 छात्राओं को संस्था ने 15 दिन के लिए रेस्टिकेट कर घर भेज दिया है। भविष्य को लेकर चिंतित ये छात्राएं शनिवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय पहुंची। छात्राओं ने बताया हम पढ़ाई करना चाह रही थी, लेकिन जिला मुख्यालय जाकर शिकायत करने के बाद उन्हें एसएलसी (स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट) देने की धमकी देते हुए घर भेज दिया गया। मामले में छात्राओं ने अजाक थाने में आवेदन देकर प्राचार्य और अधीक्षिका पर एफआईआर की मांग की है। वहीं अब छात्राओं को पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल का भी साथ मिला। पटेल ने सहायक आयुक्त जेएस डामोर को चेतावनी दी की अधीक्षिका और प्रभारी प्राचार्य पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे छात्राओं को लेकर भोपाल जाएंगे। डामोर को छात्राओं ने बताया प्राचार्य लाल बहादुरसिंह हमारे साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। जबकि अधीक्षिका गाली गलौज करती है। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें नहाने के लिए पानी तक नहीं दिया जाता। खाना और पानी मांगने पर हो गाली देते हैं। प्राचार्य की शिकायत करते हुए कहा हमें धमकाया जाता है कि अगर निरीक्षण पर आए अधिकारी के सामने शिकायत की तो एसएलसी निकालकर घर भेज दिया जाएगा। छात्राओं का कहना है नाश्ते में सिर्फ सेव परमल दिए जाते हैं। छात्राओं ने मामले की शिकायत अजाक थाने में भी की है।

15 दिन के लिए किया रेस्टिकेट, पढ़ाई कैसे होगी

छात्राओं का कसूर इतना था कि समस्या लेकर 15 दिसंबर को जिला मुख्यालय पहुंची थी। तब अधिकारियों ने उन्हें समझाकर संस्था में भेज दिया। संस्था ने अगले ही दिन 16 दिसंबर को छात्राओं को रेस्टिकेट कर 15 दिन के लिए घर भेज दिया। शनिवार को आलीराजपुर आई छात्राओं ने बताया हम पढ़ना चाहते हैं फिर भी रेस्टिकेट किया। उनका आरोप है कि जब हमने जाने से मना किया तो प्राचार्य ने एसएलसी देने की धमकी दी।

कमिश्नर के आदेश का भी पालन नहीं

कन्या शिक्षा परिसर के अधूरे भवन को लेकर कुछ माह पहले विभाग के कमिश्नर ने भी नाराजगी जताई थी। वे कहकर गए थे कि 15 दिन में होस्टल का काम पूरा होना चाहिए। अब तक होस्टल तैयार नहीं हुआ। ऐसे में यहां 400 से अधिक छात्राएं स्कूल भवन पढ़ाई के साथ यहां रहने को मजबूर है।

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह का मामले को लेकर एक्सन मोड़

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह को जब कन्या शिक्षा परिसर उदयगढ़ का मामला सज्ञान में आया तो उन्होंने जाँच के निर्देश जारी कर दिए, श्री सिंह ने कहा कि यदि जाँच में अधीक्षक या अन्य कोई भी दोषी पाया गया तो कठोर कार्यवाही होगी, छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।