
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देश पर गठित जांच दल द्वारा सोमवार को खिरकिया में व्यापारी श्री दगड़ू लाल पिता श्री फत्तू लाल की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.बी. वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुल 7.04 क्विंटल शासकीय चावल जप्त कर प्रकरण बनाया गया। उन्होने बताया कि दुकानदार ने यह चावल उचित मूल्य की दुकानों के उन उपभोक्ताओ से खरीदा था जो यह चावल नहीं खाते है। वे चावल विक्रय कर गेहूँ खरीदते है। जिन उपभोक्ताओ से यह चावल खरीदा उन्हें यह व्यापारी नही जानता है। जांच दल में अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया श्री महेश कुमार बमन्हा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री प्रशांत सिंह कुशवाह मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना