
हरदा -कायदा में वसुमता कलस्टर कैंप का हुआ आयोजन
सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों की शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।


अभियान के तहत रहटगांव तहसील क्षेत्र के वन ग्राम कायदा में वसुमता कलस्टर कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमें कृषि एवं कृषि से संबंधित उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, वन विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग उपज मंडी की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया गया।

जिसमें कृषि विभाग से जिला अधिकारी एम पी एस चंद्रावत, सहायक संचालक मत्स्यउद्योग अरविंद डांगीबाल, डॉ श्रीचंद जाट बीटीएम टिमरनी, डॉ रूपचंद जाटव के वीके हरदा, डॉक्टर ओम प्रकाश भारती एवं अन्य विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्राम बोरपानी चंद्रखाल केली,रंवाग, मालेगाव, कचनार, लोधिढाना, बड़झिरी, लाखादेह के ग्रामीण जन मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना