Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*कांग्रेस की बदनावर बदलाव यात्रा मंगलवार को माँ एकवीरा मंदिर से हुईं शुरू*

*धार(बी.एल.सूर्यवंशी)*

जिले के बदनावर ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में बदनावर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को माँ एकवीरा मंदिर से शुरू हुई। “बदनावर बदलाव यात्रा” शुरू होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा देवी पूजन दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की गईं। यात्रा के संयोजक युवा नेता डॉ.अभिषेकसिंह राठौर (टिंकूबना) ने बताया कि इस यात्रा में शामिल कार्यकर्ता नगर भ्रमण करते हुए बड़ी चौपाटी से ग्राम खेरवास,कल्याणपुरा, धमाना,काछीबड़ौदा पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम होगा। यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलसिंह पटेल,निरंजनपालसिंह पंवार, सुरेश पाटीदार,वरिष्ठ नेता व पूर्व जनपद अध्यक्ष जी.पी. सिंह राठौर,पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक टल्ला मोदी, बदनावर मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता,आईटी सेल जिला अध्यक्ष अश्विन पाटीदार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कमलसिंह सिसोदिया,अतुल बाफना, कृष्णा पंवार,उमेश पाटीदार, जनपद प्रतिनिधि परितोषसिंह राठौर (बंजी बना) दिलीप निनामा,बलराम चौधरी,बबलू भाबर,पार्षद महिपालसिंह पंवार,साजिद खान,जगदीश पाटीदार,हरीश मांगलिया सहित पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा करीब 35 दिनो में पूरे विधानसभा क्षेत्र के गांव मजरो में पहुंचकर ग्रामवासियों से गांव की समस्या के बारे में चर्चा करेंगे एवं ग्रामवासियों को कांग्रेस की रीति-नीति एवं आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराएगी। इस यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर युवा नेता अभिषेकसिंह राठौर (टिंकू बना) का हौसला बुलंद किया है। उक्त जानकारी बदनावर मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने दी।