Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रायसेन जिले की सिलवानी बेगमगंज विधायक के इशारे पर की जनपद सदस्य पर द्वेषपूर्ण कार्यवाही, सिलवानी थाना प्रभारी भारत सिंह ने झूठे शपथ पत्र पर जनपद सदस्य को डरा धमका कर कराए दस्तखत, नाराज कांग्रेसियों ने एसपी रायसेन को सौंपा ज्ञापन जांच के बाद उचित कार्यवाही की उठाई मांग

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन।सत्ताधारी प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधियो द्वारा दबंगई दिखाकर अपना स्वार्थ की खातिर कानून का डर बताकर अपना मतलब हल करने से बाज नहीं आ रहे हैं।कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों को अपने पाले में करने पुलिस कानून की मदद भी ले रहे हैं।ऐसा ही एक मामला जिले की सिलवानी तहसील के जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 12 से निर्वाचित फूलबाई आदिवासी के पति को विधायक रामपाल सिंह राजपूत और उनके बहनोई जनपद पंचायत सिलवानी के अध्यक्ष तरबर सिंह राजपूत के इशारे पर बीती रात थाना सिलवानी प्रभारी भारत सिंह द्वारा थाने में बुलाकर पुलिसिया वर्दी का खौफ दिखाया।बल्कि डरा धमकाकर मुंह में बॉटल अड़ाकर जबरन शराब पिलाई। शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए गए हैं।इसके अलावा सिलवानी नगर परिषद के कांग्रेस पार्षद शमीम काजी पर राजनैतिक द्वेष भावना के चलते सिलवानी विधायक के इशारे पर सिलवानी थाना प्रभारी भारत सिंह द्वारा धारा 152 का झूठा केस दर्ज कर दिया है।उक्त सभी मामलों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एकजुट होकर रैली निकाली।जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करते हुए उचित कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर एसपी विकाश कुमार शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा को ज्ञापन सौंपा है।देवेंद्र पटेल ने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए बोले कि प्रदेश सरकार सत्ता के मद में मदहोश है।सिलवानी बेगमगंज विधानसभा क्षेत्र सहित जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेसियों पर मंत्री विधायक पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।अब हम इस द्वेषपूर्ण पुलिस कार्रवाई को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।हम लोग पीड़ित कांग्रेसियों को इंसाफ दिलाने प्रदेश सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड में है।इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, वकील संदीप विश्वकर्मा, दौलत सेन, दुर्गेश खरे हकीम उद्दीन मंसूरी,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, रूपेश तन्तवार,एनएसयूआई अध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी राजू माहेश्वरी, रेहान खान मजहर कबीर जावेद कदीर आदि मौजूद रहे।