ब्यूरो चीफ आरिफ हुसैन






राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर हैं एवं शासन तक अपनी मांगों को पहुंचाने के लिए दिन प्रतिदिन नवीन तरीके अपना रहे हैं आज दिनांक 25 दिसंबर 2022 को संविदा स्वास्थ कर्मचारी संघ जिला अलीराजपुर द्वारा संविदा प्रथा को बंद करने एवं नियमितीकरण को लागू करने के लिए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अलीराजपुर द्वारा अपनी दो प्रमुख मांगों नियमितीकरण एवं निष्कासित कर्मचारियों की वापसी हेतु पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के मौके पर माल्यार्पण एवं मोमबत्ती जलाकर बस स्टैंड अलीराजपुर मैं श्रद्धांजलि दी गई।
इस हड़ताल में सभी संविदा कर्मचारी जैसे- डॉक्टर, फिजियोथैरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर, नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर, टीवी यूनिट एवं जिला प्रोग्राम मैनेजर यूनिट के समस्त कर्मचारी शामिल रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है