Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जगद्गुरु शंकराचार्य शारदानंद जी ने नगर के मंदिरों में किया पूजा अर्चना,शंकर मंदिर मे किया भोलेनाथ का अभिषेक,शीतला माता मंदिर को बनाये की शहर से की अपील

किरण रांका रिपोर्टर

आष्टा। सात दिवसीय मानस सम्मेलन मे शामिल होने आये जगदगुरु शंकराचार्य जी ने सोमवार को नगर के कई मंदिरो मे पहुंचकर पूजा अर्चना की इस दौरान मानस सम्मेलन आयोजन समिति ढोल बाजे के साथ जगदगुरु शंकराचार्य शारदानंद सरस्वती जी को प्राचीन शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए लेकर पहुचे जहाँ सर्वप्रथम आयोजन समिति अध्यक्ष दिनेश सोनी के यहां पर पादुका पूजन संपन्न हुआ!इसके पश्चात शीतला माता मंदिर पहुंचकर मां शीतला माता हनुमान जी एवं अन्य देवताओं की पूजा अर्चना कर नवनिर्मित शीतला माता मंदिर का अवलोकन कर समिति के सदस्यों से कहा की अगली बार ज़ब भी आना हो तो उससे पहले माता का मंदिर भव्य रूप से बनकर तैयार हो जाना चाहिए!
इसके पश्चात शंकराचार्य शारदा सरस्वती जी पार्वती नदी किनारे स्थित त्यागी जी के आश्रम पहुंचे जहां पर मां अन्नपूर्णा मंदिर पहुंच कर दर्शन कर यह भी मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया एवं मंदिर समिति को संबोधित किया उन्होंने कहा कि जब तक माता मंदिर सुरक्षित सुरक्षित है तब तक सब कुछ सुरक्षित है! हमें यही से ऊर्जा प्राप्त होती है इसके उपरांत प्राचीन शंकर मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया एवं कहा कि यह भी संयोग है कि आज सोमवार का दिन है और हमें बाबा भोलेनाथ का अभिषेक में शामिल हुए हम बाबा के दर्शन करके सौभाग्य प्राप्त हुआ एवं मैं जब भी आऊंगा आष्टा के प्राचीन मंदिरों में जरूर आऊंगा!