राहुल राठोड़ रिपोर्टर




सरदारपुर – देश के प्रधानमंत्री द्वारा पुरे देश में स्कूल बच्चों को शुद्ध पेयजल पीने के लिए मिले जिसके लिए देशभर के स्कूल, आंगनवाडी, छात्रावास में हेंडवाश युनिट सेड का निर्माण किया गया प्रधानमंत्री मोदी जी की यह योजना सरदारपुर विकास खंड में दम तोड़ती नजर आ रही है हेडवाश युनिट कही पर अधुरा निर्माण, तो कहीं पर नहीं आ रहा नलों में पानी तो कहीं पर टुटे पडे नल कहीं पर पडे अधुरे निर्माण को छोड़ चले गए ठेकेदार लाखों का भृष्टाचार कर पीएचई विभाग नहीं दे रहा ध्यान क्या यही था बच्चों को शुध्द पेयजल उपलब्ध कराने की योजना जो जमीन पर लागू होने से पहलें ही खत्म होती नजर आ रही है इस योजना के अंतर्गत सरदारपुर विकासखंड में कुल 449 स्कूल व संस्थाओं में 249 आंगनवाडी केन्द्र है। जहाँ हैडवाश युनिट बनाकर एक पानी की टॅकी छत पर स्थापित की जानी हैं इसके लिए अप्रैल 2021 से कवायद जारी है युनिट का निर्माण टेडर प्रकिया से ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है या पेटी कान्ट्रेक्टर काम कर रहे हैं ठेकेदारो ने खानापूर्ति के लिए कई गाँव में मात्र ढांचा तैयार कर छोड़ दिया है.न तो युनिट में नियमानुसार नल लगे है और नहीं छत और नहीं उपयोग की गई इंगल और नहीं पानी की टंकी लगी है ऐसे में सरकार की महत्वपूर्ण योजना भृष्टाचार की भेंट चढती दिखाई दे रही है

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है