Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आस्था,विश्वास और श्रद्धा के साथ जैन धर्म के अनुयायियो ने गुरु सप्तमी का महोत्सव समर्पण की भावना रखकर मनाया………।

एस पाटीदार रिपोर्टर

आस्था,विश्वास और श्रद्धा के साथ जैन धर्म के अनुयायियो ने गुरु सप्तमी का महोत्सव समर्पण की भावना रखकर मनाया गया।दादा गुरुदेव का जन्म दिवस 196 वाॅ एवम 116 वाॅ स्वर्गारोहण दिवस के अवसर पर दादावाड़ी मे गुरुपद, महा पूजन किया गया।
संत मुनि श्री दिव्य चंद्र विजय जी म सा ने दादावाड़ी में तीन दिवसीय गुरु सप्तमी के पर्व पर तीनों दिनों तक प्रवचन दिए ।
उन्होंने आगे बताया कि जीवन को धार्मिक संस्कार देकर सफल बनाना चाहिए । श्रद्धा का महत्व केवल पूजा पाठ करने से , भक्ति करने से धर्म नहीं होता है। इसके लिए अपने मन में श्रद्धा के भाव भी होना चाहिए ।भक्तांबर का पाठ प्रतिदिन वाचन करना चाहिए । हम एक या दो चढ़ाव चढ़ते हैं तो थक जाते हैं, किंतु मन में संकल्प लेकर हम सिद्धाचल की नवाणु यात्रा करते हैं तो दादा आदिनाथ हमारे साथ होते हैं। हमारी यात्रा पूर्ण हो जाती है। उक्त तीन दिवसीय कार्यक्रम में द्वितीय दिवस पर श्री संत मुनि श्री दिव्य चंद्र विजय जी म सा एवं बालीपुर के संत श्री श्री योगेश जी महाराज का दादावाड़ी मे संत समागम हुआ। धर्म के संबंध में भी चर्चा हुई। श्री संघ एवम दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल के सदस्यों ने बालीपुर धाम के संत के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन युवान एवम युवतियो के ग्रुप द्वारा रास्ते मे जय-जय गुरुदेव एवम धार्मिक गीतो पर नृत्य प्रस्तुत किये। इस शोभायात्रा में सम्पूर्ण मनावर ध्वजारोहण से सज गया था। विभिन्न संगठनों द्वारा श्री महाराज जी साहब का दर्शन कर स्वागत किया गया।प्रेस क्लब मनावर की ओर से अनिल जैन ने स्वागत-सत्कार किया।लगभग 11000 लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। नगर भोज के लाभार्थी श्रीमती जयोति राकेश खटोड परिवार ने किया। मनावर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री रमेश चंद्र जी खटोड, पारस नवलखा,सुदर्शन सुलेखा,समीरमल काकरेचा,सुमित खटोड, शेखर खटोड,कालू खटोड, श्रीमति वेला खटोड, एवं पार्श्वनाथ महिला मण्डल का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन आकेश नवलखा ने किया। आभार लाभार्थी ज्योति राकेश ने माना।