शकील खान रिपोर्टर


मानस ज्ञान सत्संग समिति बाकानेर के तत्वावधान में कोरोना महामारी में आकस्मिक रूप से काल के गाल में समाए आत्मीय बंधुओं की सद्गति (मौक्ष) के निमित्त आज बाकानेर के श्री खेड़ापति सरकार हनुमान जी मंदिर मेला मैदान स्थित परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभा यात्रा स्थानीय शंकर मंदिर से कथा स्थल तक निकाली गई शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों सहित सैकड़ों धर्मावलंबी साथ में चल रहे थे
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन निमाड़ के नागर जी, श्री अरुण जी शर्मा (शास्त्री जी )ग्राम थरवर (बड़वाह) के मुखारविंद से किया जा रहा है, कथा 4 जनवरी 2023 तक प्रतिदिन दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक होगी
पूर्णाहुति 4 जनवरी को होगी, तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मानस ज्ञान सत्संग समिति बाकानेर ने समस्त धर्मावलंबियों से प्रतिदिन नियत समय पर पधार कर कथा का श्रवण करने एवं धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है