Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

छिंदवाड़ा जिला भाजपा ने निकाली स्वाभिमान यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष बंटी साहू ने कहा कमलनाथ, नकुलनाथ, कांग्रेस ने जिले का विकास रोका

लोकेशन/परासिया।

पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने गुरुवार को बड़कुही से परासिया तक पदयात्रा की। इसे सांसद नकुलनाथ की पद यात्रा को काउंटर करने के लिए कार्यक्रम बताया गया। जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के पूर्व विधायक यात्रा में भाजपा जिला विवेक बंटी साहू के साथ पहुंचे। जिला
अध्यक्ष श्री बंटी साहू ने कहा कि कमलनाथ,नकुलनाथ और कांग्रेस ने जिले का विकास रोका है।
यात्रा बडकुही के दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। परासिया के गुरु गोविंद सिंह चौक पर यात्रा का समापन किया गया। बड़कुही, चांदामेटा और परासिया तीन नगरीय निकायों में यात्रा का जगह जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, जिला अध्यक्ष श्री बंटी साहू ने का कि इस स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य किसान मजदूर और महिलाओं के स्वाभिमान एवं सम्मान के लिए है,उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की रैली से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए सात किलोमीटर की यात्रा के लिए 70 लाख रुपए खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि उस यात्रा का जवाब देने के लिए वरिष्ठ लोगों से बात किये। जहां कांग्रेस यात्रा निकालेगी वहां जाएंगे। उन्होंने कह कि कांग्रेस ने युवा किसान महिला मजदूरों के साथ पाप किया है। 42 सालों में रोजगार के लिए कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कमलनाथ,कांग्रेस और नकुलनाथ पर जिले का विकास रोकने के आरोप लगाए। जिला अध्यक्ष श्री साहू कहा कि छिंदवाडा को पोलिटिकल फैक्ट्री के रूप में इस्तेमाल किया गया। छिन्दवाड़ा का हक मारा गया। 36 प्रतिशत आबादी आदिवासी है उनके साथ परिसीमन में छल किया गया।
कन्हान कांपलेक्स में दो हजार करोड का अग्रिम भुगतान
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार रहते दो हजार करोड़ रुपयों कन्हान कांपलेक्स योजना के लिए अग्रिम भुगतान कर दिया गया। उन्होंने क्षेत्र में कोयला उद्योग के घाटे में जाने के लिए भी कांग्रेस को दोषी ठहराया। भाजपा नेता शेषराव यादव ने भाजपा के एक धडे के यात्रा बहिष्कार को लेकर कहा कि उनके बहिष्कार से यात्रा सफल हुई है।उक्त स्वाभिमान यात्रा में मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नाना मोहोड,पूर्व विधायक पंडित रमेष दुबे, पू्र्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, महाकौशल विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री शेषराव यादव,परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय,परासिया नगर उपाध्यक्ष श्री महेश सोमकुंवर,जिला भाजपा महामंत्री परमजीत सिंह विज आदि इस कार्यक्रम में पहुंचे। भाजपा का ध्वज थामें यात्रा निकाली गई।
कर्यक्रम में जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंषी,कांता ठाकुर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश उईके,राहुल माहोड़े,
प्रियवर ठाकुर,भाजपा जिला मंत्री अरुण चंदेल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योति डहेरिया,भाजपा छिंदवाड़ा के नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला,रोहित पोफली,भाजपा मंडल पगारा के अध्यक्ष सोनू यादव,अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष मो.रिजवान,भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री
पंकज मूंगिया,गरिमा दामोदर,संजय पाठक,जागेंद्र अलडक,तुकाराम दुर्गे,मनोज नेमा,दारा जुनेजा,प्रदीप राजपूत, बल्लू नागी,रूपेंद्र डहेरिया,अरविंद राजपूत,पीयूष बत्रा, भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय पवार,
,भाजपा मंडल उमरेठ से महामंत्री देवेंद्र डहेरिया, सचिन कुशवाहा, मीडिया भाजपा भाजपा मंडल उमरेठ पंकज राधेश्याम दुबे,ग्राम पंचायत उमरेठ के सरपंच मुकेश सोनी,भाजपा उमरेठ मंडल अन्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष संतोष पटेल,आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम कामंच संचालन जिला योजना के सदस्य श्री अनुज पाटकर ने किया।कार्यक्रम का आभार प्रर्दशन भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद मालवी ने किया,